
सत्य बहुमत का विचार समाज लेने के पश्छत याद आप सत्य बहुमत की राजनीति से सहमत है तो सत्य बहुमत को स्थापना करने के लिए अपना सकारात्मक सहयोग, सुझव समर्थन देने में देर ना करके केवल देश भक्त नहीं सच्चे देश भक्त बनो|
सत्य बहुमत को स्थापित करवाने की क्रांति में जंतर मंतर, नई दिल्ली पर प्रदर्शन उसी कड़ी का प्रयास है| थोड़ा सा समय निकलकर सत्य बहुमत की भ्रष्टाचार मुक्त राजनीती को समर्थन देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पधारे| औरो की प्रतीक्षा न करते हुए आप स्वयं चल पड़ना, देख लेना भ्रष्ट राजनीती में कैसे हड़कंप मचता है|
Read More
बहनो भाइयो,
भारतवर्ष, राज्य हरियाणा जिला भिवानी गाँव बहल के किसान परिवार में मेरा जन्म हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में ही लेने के पश्चात कई माध्यमिक विद्यालयों से होते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी. काम, आनर्स किया। बचपन से ही भ्रमण की रूचि ने लगभग सारे देश को देखने का अवसर दिया और देश से बाहर भी कुछ विकासशील देशों का भ्रमण किया। वर्तमान में वस्त्र निर्यात के उद्योग में रत रहते हुए अपनी, अपने समाज और देश की दयनीय दशा को देखकर ऐसे लगा जैसे हमारे देश में सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है। केवल भ्रष्टाचार से ही सब कुछ जकड़ा हुआ है। मैंने भ्रष्टाचार, कालाधन व गरीबी का कारण केवल भ्रष्ट बहुमत यानि सांसदों के बहुमत की राजनितिक व्यवस्था को ही माना है। इसके बदले केवल सत्य बहुमत यानि मतदाताओं के बहुमत की राजनितिक व्यवस्था से ही भ्रष्टाचार, कालाधन व गरीबी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।